अलीगंज : चिकित्सक के पास डिग्री नहीं, करते हैं सिजेरियन ऑपरेशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 मई 2019

अलीगंज : चिकित्सक के पास डिग्री नहीं, करते हैं सिजेरियन ऑपरेशन


[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :-

अलीगंज बाजार में इन दिनों झोला छाप चिकित्सक की दर्जनों नर्सिंग होम  खुल गया है।इनके संचालक भोले-भाले मरीजों को झांसे में  लेकर जमकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं।अलीगंज बाजार स्थित नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग किनारे आधा दर्जन कलीनिक  खोलकर मरीजों को आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है।

ग्रामीण ब्रह्मदेव सिंह, बखोरी पासवान,धर्मेन्द्र कुशवाहा, महेश सिंह राणा आदि ने बताया कि अलीगंज बाजार में आधा दर्जन क्लिनिक खोलकर मरीजों को कम पैसे की झासा देकर सीजेरियन ऑपरेशन कर लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। साथ ही बिना डिग्री धारी चिकित्सक नामी चिकित्सक का बोर्ड लगाकर झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन कर दिया जाता है,और मोटे रकम की उगाही कर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
बता दें कि बोर्ड में पटना व दिल्ली में नवादा, जमुई में कार्यरत डिग्री धारी की नाम  की बोर्ड लगाकर झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा बड़ा से बड़ा ऑपरेशन कर दिया जा रहा है। मरीज संसाधन व चिकित्सक की जानकारी के अभाव में असमय ही मौत की गाल में समा जा रहे हैं ।ग्रामीण बताते हैं कि क्लिनिक में बिचौलिया के माध्यम से मरीजों को फंसाकर लाते है । चिकित्सक बदले में उसे कमीशन दी जाती है।कई बार शिकायत सिविल सर्जन से भी किया गया है।

Post Top Ad -