गंगरा के अभिषेक को मिला गुण गौरव सम्मान, CBSE में दिखी इनकी मेधाशक्ति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 मई 2019

गंगरा के अभिषेक को मिला गुण गौरव सम्मान, CBSE में दिखी इनकी मेधाशक्ति

न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com】:-

भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग मंत्रालय एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किये गए आयोजन में गंगरा के लाल अभिषेक नारायण सिंह गुण गौरव सम्मान से सम्मानित हुए।


गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गाँव निवासी सह केवीएस गुवाहाटी के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार के पुत्र अभिषेक नारायण सिंह ने इस बार सीबीएसई 12वीं में केवीएस में देश टॉपर और स्पेशल केटेगरी देश में तीसरा स्थान पाकर अपनी मेधाशक्ति का परचम फहराया था। गणित विषय मे सत प्रतिशत अंक लाने वाले अभिषेक को विज्ञान भवन नई दिल्ली के साभागार में  मानव संसाधन विभाग मंत्री प्रकाश जावेडकर के कर कमलों द्वारा गुण गौरव सम्मान प्राप्त हुआ।

अभिषेक  जे ई ई मेंस परीक्षा पास कर 27 मई  को होने वाली आई आई टी परीक्षा के लिए तैयारी में लगे हुए है । इन्होंने विज्ञान एवं प्रा. मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बंगलोर में आयोजित परीक्षा में भी विजय ध्वज फहराया था।  सिविल सेवा के माध्यम से देश सेवा करने में अपनी रुची रखने वाले अभिषेक ने अपने परिजनों को आश्वस्त किया कि लग्न, जोश और मेहनत से वे आईआईटी भी कम्पलीट कर जाएंगे।


इधर ,मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार से सम्मान प्राप्त करने वाले गंगरा निवासी अभिषेक के सफलता की खबर पाकर इनके दादा चुनचुन कुमार, पिता, सहित परिजनों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

Post Top Ad -