गंगरा : चार वर्षीय बालक युग की मौत से गांव में पसरा मातम, बेहाल हैं परिजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 21 मई 2019

गंगरा : चार वर्षीय बालक युग की मौत से गांव में पसरा मातम, बेहाल हैं परिजन


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

दिन प्रतिदिन बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं ने आज एक मासूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। ये मासूम आने घर का इकलौता चिराग था। नाम था युग कुमार पांडेय। अपने घर के अलावे पूरे गांव में चार वर्षीय युग सबके चहेते थे।

गिद्धौऱ प्रखंड के गंगरा निवासी शिवेश पाण्डेय के आत्मज युग पांडेय के मुंडन संस्कार को लेकर गांव के समीप एनएच 333 पर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना को पहुंचे थे। इसी क्रम में  सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर तेज़ रफ़्तार में आ रहे टाटा सूमो ने युग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद युग को गिद्धौर स्थित सामुदायिक अस्पताल लाया गया, और उसी सिरिअस स्थिति में उसे जमुई सदर रेफेर किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में ही इस चार वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया।
अपने चहेते युग को खो देने पर इनके परिजन गहरे सदमे में डूबे हैं। गांव घर के लोग परिजन का ढाढ़स बढ़ा रहे हैं। पूरा गंगरा गांव शोक में युग की आत्मा के शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
किसे पता था खुशियों के ये पल इतने गहरे ज़ख्म दे जाएगा...

Post Top Ad -