[न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com] :-
क्षेत्र का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज़ पोर्टल gidhaur.com में 08/05/2019 को प्रकाशित किये गए पेयजल समस्या के ख़बर का असर अब दिखने लगा है। प्रकाशित किये गए खबर के असर के कारण पीएचईडी विभाग अब सक्रिय दिख रहा है।
गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 3 में सुस्त पड़े सरकारी चापाकल का मरम्मतीकरण कराया गया। यहां पर लगा हुआ सरकारी चापाकल जहां बदहाली के आंसू रो रहे थे। वहीं मरम्मतीकरण के बाद ये दर्जन भर घरों के लोगों की प्यास बुझाने में से सक्षम दिख रहा है।
इसके लिए ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ विभाग के अधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं इस वार्ड के जलसमस्या को प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने gidhaur.com के प्रति आभार व्यक्त किया।
बता दें, दिनों दिन बेतहाशा बढ़ रही गर्मी व कड़ी धूप के कारण घर आंगन में गाड़े गए अधिकतर चापाकल से धीरे-धीरे कम पानी निकल रहा है। बावजूद इसके विभाग के द्वारा शेष बचे चापाकल को ठीक कराया जाना आम लोगों के लिए एक अच्छी बात है।