मांगोबंदर : भागवत कथा के आयोजन से बह रही है भक्ति की गंगा, दैविक हुआ माहौल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 10 मई 2019

मांगोबंदर : भागवत कथा के आयोजन से बह रही है भक्ति की गंगा, दैविक हुआ माहौल

【मांगोबंदर | शुभम मिश्र】:-

खैरा प्रखंड क्षेत्र के मांगोबंदर स्थित ठाकुरबाड़ी में भागवत कथा के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस बाबत आयोजन समिति के अध्यक्ष मंटू सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

बताते चलें कि पूजा समिति द्वारा ठाकुरबाड़ी से लेकर मांगोबंदर बाजार तक रोशनी की व्यवस्था की गई है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक चीज़ों की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ समिति के वोलेंटियर द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है।

 इलाके के प्रख्यात विद्वान पंडित आचार्य वीरेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन संगीतमय राधा-कृष्ण कथा एवं रात्रि में सत्संग व प्रवचन भी किया जा रहा है।इसके अलावे अमित शास्त्री, शिवम शास्त्री, परशुराम पाण्डेय, मदन पाण्डेय द्वारा कीर्तन भजन की भी प्रस्तुति से कृष्ण भक्ति रस में सराबोर होता नजर आ रहा है।
वहीं फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी की लड़ियों से जगमगाती ठाकुरबाड़ी की सजावट लोगों का मन मोह रही है। सवेरे से ही लोगों की भीड़ पूजा पंडाल में देखने को मिल रही है। वे पूजा अर्चना कर कुशलता की कामना कर रहे हैं।


वहीं गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े व ध्वनि विस्तारक यंत्र पर उच्चारित हो रहे मंत्रो,जयघोष के नारे से माहौल दैविक हो गया है। उक्त आयोजन में यजमान उमाशंकर पांडेय एवं यशोदा पाण्डेय को बनाया गया है।
आयोजन स्थल पर हजारी रावत,ब्रिटेनी रावत,बिनोद साह,प्रकाश मोदी आदि कई कार्यकर्ता सक्रिय तरीके से अपना योगदान दे रहे हैं।

Responsive Advertisement