'लगा के फेयर लवली' गाने की हीरोइन को सिरफिरे ने बंदूक के बल पर बनाया बंधक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 26 मई 2019

'लगा के फेयर लवली' गाने की हीरोइन को सिरफिरे ने बंदूक के बल पर बनाया बंधक

ऋतु सिंह ने भोजपुरी सॉन्ग ‘लगा के फेयर लवली’ से पॉपुलेरिटी हासिल की...

मनोरंजन [अनूप नारायण] :

भोजपुरी सिनेमा में लवली गर्ल के नाम से पॉपुलर ऋतु सिंह पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया। यह शख्स खुद को ऋतु सिंह का एक तरफा आशिक बता रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने ऋतु सिंह पर 4 बार गोली फायरिंग की है। हालांकि ऋतु सिंह खतरें से बाहर हैं और पुलिस के पास सुरक्षित हैं।

फायरिंग करने वाले का नाम पंकज बताया जा रहा है जो अभी रॉबर्टगंज पुलिस स्टेशन की हिरासत में है। ऋतु सिंह सोनभद्र जिले में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। पंकज अचानक से सेट पर आ गया और ऋतु सिंह को बंदूक की नोक पर एक कमरे में ले गया। आरोपी पंकज ने 1 घंटे तक ऋतु सिंह को खुद से शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। ऋतु सिंह को डराने के लिए पंकज ने उस पर 4 बार फायरिंग की।
सोनभद्र के एसपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि ये घटना शनिवार सुबह की है। उस वक्त भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस अपने होटल के कमरे में मौजूद थीं। उसी वक्त आरोपी उनके कमरे में आया और पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती करने लगा।

इस दौरान लोगों ने जब बीच-बचाव किया तो उसने फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की अपने गिरफ्त में ले लिया। आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। एक्ट्रेस सहित पूरी यूनिट सुरक्षित है। एक युवक घटना में घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

खुद को भोजपुरी फिल्मों का पीआरओ बताया
शूटिंग पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची और बंद दरवाजा तोड़ा, तो पंकज ने पुलिस पर भी एक फायरिंग की। फिलहाल पंकज रॉबर्टगंज पुलिस की गिरफ्त में है। पंकज खुद को भोजपुरी फिल्म का पीआरओ बताता है। पंकज के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में भी कई मामले दर्ज हैं।

लवली गर्ल के नाम से है फेमस
आपको बता दें कि ऋतु सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इन्होंने एक भोजपुरी सॉन्ग ‘लगा के फेयर लवली’ से पॉपुलेरिटी हासिल की। इसके बाद से ही इन्हें लवली गर्ल के नाम से पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘मेहंदी लगा कर रखना’ में काम किया।

Responsive Advertisement