झाझा : 1 और 2 जून को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए कब और क्यूँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 31 मई 2019

झाझा : 1 और 2 जून को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए कब और क्यूँ

(झाझा रिपोर्टर / राजीव रंजन) :- झाझा के ग्रामीण इलाकों में शनिवार और रविवार को तकरीबन 9 घंटे तक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


बता दें, प्रोजेक्ट वर्क करने को लेकर क्षेत्र भर में बिजली आपूर्ति बाधित रखने का डिसीजन विभाग द्वारा लिया गया है।
विभागीय खबरों के अनुसार, 1 एंव 2 जून को सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक झाझा के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गयी है। हालांकि झाझा के शहरी फीडर इससे ज्यादा प्रभावित नही होगा।

दोनों दिन तकरीबन 9 घंटे बिजली बाधित रखे जाने पर उपभोक्ताओं से अपील है कि उक्त समय से पूर्व पानी संरक्षण, ऊर्जा भण्डारण जैसे बिजली संबंधित सभी कार्य को पूरा कर लें, ताकि विद्युत आपूर्ति होने पर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Post Top Ad -