गिद्धौर : चापाकल खराब या है पेयजल समस्या, यहां करें संपर्क होगा समाधान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

गिद्धौर : चापाकल खराब या है पेयजल समस्या, यहां करें संपर्क होगा समाधान

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-
आसन्न गर्मी के दिनों में पेयजल संकट के समाधान एवम त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल जमुई के प्रमंडलीय कार्यालय में पूर्व से गठित नियंत्रण कक्ष को और भी सुदृढ़ किया गया है।  यह कक्ष हर कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।
 प्रखण्ड स्तर पर शिकायत पंजी संधारित है जहां चापाकल के खराब होने  एवम पेयजल संबंधित अन्य समस्या की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। गिद्धौऱ प्रखण्ड के किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या की सूचना एवम उसके समाधान हेतु गिद्धौऱ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण कनीय अभियन्ता मनोज कुमार रजक के मोबाइल नंबर 6200950925 अथवा सहायक अभियन्ता प्रिंस कुमार के मोबाइल नंबर 8544428750 पर संपर्क किया जा सकता है।

Responsive Advertisement