चकाई : ग्रामीणों का है आरोप, पदाधिकारियों ने जबरदस्ती डलवाये वोट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

चकाई : ग्रामीणों का है आरोप, पदाधिकारियों ने जबरदस्ती डलवाये वोट


चकाई (श्याम सिंह तोमर) :-

जलखरिया गांव में संपर्क पथ नही रहने से आक्रोशित लोंगो ने किया वोट का बहिष्कार किया। 


सूचना मिलते सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मो0 अतहर , अभियान एसपी ओम प्रकाश सिंह, झाझा डीएसपी भास्कर रंजन एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद जलखरिया गांव पहुंच लोंगो को समझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन पदाधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। 

वहीं पदाधिकारियों के समझाने के बाद करीब 28 मतदाताओं ने अपने मत डाले। चकाई में सबसे कम वोट पड़ा।  ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनाने की मांग हमलोग कई सालों से कर रहे हैं। लेकिन  मांग पर जनप्रतिंनिधि एवम प्रशासन ने  कभी ध्यान नही दिया। हमलोंगो ने लाखों रुपए श्रमदान से कच्ची सड़क बनाई। कई बार अख़बार में खबर छपी पर प्रशासन कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई रही। उसी समय  हम लोंगो सड़क नही तो वोट नही का नारा दिया था। हमलोग उसी पर अडिग हैं। वहीं ग्रामीणों ने पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबरदस्ती कुछलोंगो से मतदान करा दिया गया है।

 प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि किसी मतदाताओं से जोर जबरदस्ती मत नही डलवाया गया है। सभी मतदाताओं ने खुद ही मत डाले हैं। वहीं श्री प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस बूथ कुल 28 लोगों ने मतदान किया है। इस मुताबिक सबसे कम वोट चकाई प्रखण्ड के इसी बूथ संख्या 275 उत्क्रमित मघ्य विद्यालय जलखरिया में ही पडा।

Responsive Advertisement