चकाई : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, युवाओं में दिखा उत्साह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

चकाई : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, युवाओं में दिखा उत्साह

चकाई (श्याम सिंह तोमर) :-

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को चकाई में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। सफल मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

लोकसभा चुनाव 2019 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जमुई सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह उप समाहर्ता मो अतहर, अभियान एसपी ओम प्रकाश सिंह, झाझा डीएसपी भास्कर रंजन, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चकाई सुनील कुमार चांद लगे हुए थे। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी कड़े कमान संभाले हुए थे। दिन भर सुरक्षाकर्मियों द्वारा गश्ती की जा रही थी। इससे पहले चकाई में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। अहले सुबह से ही लगभग सभी मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी गई। मतदाताओं पर मौसम भी खूब मेहरबान रहा। अप्रैल में भी मौसम सुहाना ही रहा जिसके कारण लोगों को काफी सहूलियत हुई। वहीं विभिन्न बूथों पर पहली बार मत देने वाले युवाओं की संख्या भी अच्छी तादात देखी गई। वहीं विभिन्न दलों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में मत दिलाने के लिए वोटरों को बूथ तक पहुंचाने का खूब प्रयास किया गया। चुनाव समाप्ति के बाद अब सभी दलों के द्वारा अपने अपने उम्मीदवार के जीत के दावे भी किये जा रहे हैं। लेकिन इस चुनावी जंग का सिकंदर कौन होगा ये तो 23 मई को ईवीएम का लॉक खुलने के बाद ही पता चल पाएगा।
ईवीएम मशीन में खराबी के बाद पांच बूथों पर बदला गया
गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दौरान चकाई के पांच बूथों पर EVM मशीन खराब होने की वजह से विलम्ब से मतदान शुरू की गई। बूथ संख्या 303 पंचायत भवन पांडेयडीह में vvpat में खराबी रहने की सूचना मिलते चकाई निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार चांद द्वारा तुरंत बदली गयी। इसी तरह बूथ संख्या 210 रंगनिया  में ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायत पर उसे बदला गया, 199 प्राथमिक विधालय भंदरा में सभी मशीनों को बदल दी गई,208 बूथ संख्या उर्दू उत्क्रमित मध्य विधालय तिनचुआं में vvpat मशीन खराब रहने पर उसे बदल दी गई,206 उत्तक्रमित मध्य विधालय डढ़वा में सभी मशीन बदला गया तब जाकर मतदान चालू हो सकी।

Post Top Ad -