गिद्धौर : 30 मार्च तक जमा कर दें खनन सामग्री की रॉयल्टी, बीडीओ ने दिए आदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 मार्च 2019

गिद्धौर : 30 मार्च तक जमा कर दें खनन सामग्री की रॉयल्टी, बीडीओ ने दिए आदेश


(गिद्धौर | डब्लू पंडित) :-

गिद्धौर प्रखंड भर में विकास कार्यों में उपयोग किए गए खनन सामग्री की रॉयल्टी आगामी 30 मार्च तक जमा करना अनिवार्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशित पत्र के ज्ञापांक 356 दिनांक 28 - 03 - 2019 के आलोक में उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सचिव,वार्ड सदस्य, एवं वार्ड सचिव को निर्देश पत्र जारी करते हुए कहा कि आगामी 30 मार्च तक सभी अपना अपना विकासात्मक योजनाओं में उपयोग किए गए खनन सामग्री की रॉयल्टी की राशि भुगतान कर दें ताकि जिला खनन पदाधिकारी जमुई द्वारा भुगतान किए गए रॉयल्टी का वार्डवार समीक्षा की जा सके।

Responsive Advertisement