रतनपुर : आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोद भराई की रस्म, पौष्टिक आहार किये गए भेंट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 मार्च 2019

रतनपुर : आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोद भराई की रस्म, पौष्टिक आहार किये गए भेंट

रतनपुर/गिद्धौर (भीम राज) [Edited by: Sushant] :
प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को गोद भराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन सेविका एवं सहायिका की उपस्थिति में किया गया। इन कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर एवं माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को नारियल, फल, चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि पौस्टिक खाद्य-पदार्थ भी भेंट किए गए।

रतनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 की सेविका गीता देवी द्वारा गर्भवती महिला का गोद भराई किया गया। इस मौके पर सेविका ने बताया कि सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिलाओं में खून की कमी हो जाती है जिससे वे कुपोषण का शिकार हो जाती है। इसलिए कुपोषण दूर करने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, सहजन का पत्ता, धनिया पत्ता, पालक साग एवं आयरन की गोलियां समय-समय पर खानी चाहिए। इस मौके पर गीता देवी, कांति देवी, जोगबनी देवी, तारा देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Post Top Ad -