अलीगंज : विकास की योजनाओं में बिचौलिया हावी - भाकपा माले - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 मार्च 2019

अलीगंज : विकास की योजनाओं में बिचौलिया हावी - भाकपा माले


अलीगंज(चंद्रशेखर सिंह):जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले के राज्यवयापी आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में पार्टी के सदस्यों ने अंचल सचिव महेंद्र यादव के नेतृत्व में धरना दिया। सभा को संबोधित करते अंचल सचिव कामरेड महेंद्र यादव ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न विकास की योजनाओं में लुट-खसोट की जा रही है। अधिकारियों को विकास से नही बल्कि कमीशन से मतलब रह गया है।उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी है।और बिचौलिया गरीब मजदुर  किसानों को जमकर आर्थिक शोषण करने पर तुले है। उन्होंने कहा कि जब गरीब ,मजदूर इसकी शिकायत अधिकारियों से करता है तो अधिकारी के द्वारा केश में फंसाने की धमकी दिया जाता है।अंचल सचिव ने कहा कि प्रखंड के कई पंचायतों में बिना काम कराये सरकारी राशि संबंधित अधिकारी के मिलीभगत से निकाल कर बंदरबाट कर लिया गया है।सभा को संबोधित करते हुए विजय पासवान ने कहा कि गरीब मजदुर  किसानों को ठगने वाला बिचौलिया, अधिकारी सावधान हो जाय नही तो भाकपा माले घुस लेने वाले अधिकारियों को सबक सिखाने की अब ठान ली है। गरीब मजदूर को सरकारी जमीन वास के लिए 10 डिसमील देनी थी जो आज तक नही मिल पाया है।और कुछ लोगों को परचा  दिया गया है।लेकिन दखल कब्जा नही दिलाया गया है।बालदेव यादव ने कहा कि सरकार गरीब किसानों को गुमराह कर रही है।प्रखंड के विभिन्न गांव में पेयजल की घोर किललत है।पंचायतों में नल जल व गली के नाम पर सरकारी राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।पानी टंकी से लोगों को पानी नही मिल पा रहा है।लोग पानी के लिए त्राहिमाम हैं। अंचल सचिव के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर सात सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई। मौके पर महेन्द्र यादव,सरयुग रविदास,मुसो राम,नगीना पासवान सहित बडी संख्या में अखिल भारतीय व ग्रामीण मजदूर तथा भाकपा माले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -