लोकसभा चुनाव : पतसंडा पंचायत के 8 बूथों पर होगा मतदान, देखिये सूची - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 27 मार्च 2019

लोकसभा चुनाव : पतसंडा पंचायत के 8 बूथों पर होगा मतदान, देखिये सूची


[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा] :-

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमुई जिले भर में राजनीतिक खुमारी छाई है। सफलतापूर्वक चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है। फर्स्ट वोटर वोट देने के लिए ज्यादा उत्सुक नज़र आ रहे हैं। ऐसे में गिद्धौर के पतसंडा पंचायत में 17वें लोस चुनाव के लिए कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं।

ये हैं पतसंडा पंचायत के 8 बूथ  :-

एकत्रित जानकारी अनुसार, पतसंडा पंचायत के कुल आठ मतदान केन्द्रों पर प्रत्याशियों का भाग्य लिखा जाएगा।  ये केंद्र हैं-

★ (116) - उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बनझुलिया

★ (117) -  संस्कृत महाविद्यालय, पूर्वी भाग

★ (118) -  संस्कृत महाविद्यालय, पश्चिमी भाग

★ (119) -  अंचल कार्यालय गिद्धौर, पूर्वी भाग

★(120) -  अंचल कार्यालय गिद्धौर, प्रखंड प्रमुख कार्यालय के बगल में

★(121) - अंचल कार्यालय गिद्धौर, पश्चिम भाग गिद्धौर

★(122) -  पंचायत भवन पतसंडा

★(123) - कन्या मध्य विद्यालय पतसंडा

जानकारी से अवगत करते चलें, वर्ष 2014 के लोस चुनाव में कुल 7 बूथो पर मतदान हुआ था।
इसके मुकाबले इस चुनाव में पतसंडा पंचायत को एक बूथ अधिक दिया गया। हर बूथ पर प्रशासनिक स्तर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं इस मतदान में युवा वोटर की संख्या भी संतुष्टीजनक रहेगी।

(इनपुट : डब्लू पंडित)

Post Top Ad -