गिद्धौर : चिल्ड्रेन क्लब के छोटे-छोटे बच्चों ने उल्लासपूर्वक मनाया सरस्वती पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

गिद्धौर : चिल्ड्रेन क्लब के छोटे-छोटे बच्चों ने उल्लासपूर्वक मनाया सरस्वती पूजा

रविवार की संध्या माँ सरस्वती को खीर का भोग लगाया गया एवं सभी आगंतुकों में प्रसाद का वितरण किया गया...

गिद्धौर/न्यूज़ डेस्क (सुशांत सिन्हा) :
स्थानीय पंचमंदिर के निकट रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर चिल्ड्रेन क्लब के बच्चों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की.

चिल्ड्रेन क्लब के बच्चों ने ख़ुशी-ख़ुशी माँ सरस्वती की पूजा कर माँ के चरणों में माथा झुकाकर विद्या का वरदान माँगा.
चिल्ड्रेन क्लब के बच्चों ने मोहल्ले में चंदा एकत्रित कर आपसी सहयोग से खुबसुरत साज-सज्जा कर प्रतिमा स्थापित की.

रविवार की संध्या माँ सरस्वती को खीर का भोग लगाया गया एवं सभी आगंतुकों में प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रतिमा विसर्जन मंगलवार को नियम-निष्ठा के साथ किया जायेगा.
सरस्वती पूजा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में सत्यम कुमार केशरी, मानव राज, युवराज कुमार, निशांत रॉय, प्रिंस कुमार, अमन राज, कृष कुमार, आकाश कुमार एवं सर्वज्ञ राज अपना-अपना योगदान दे रहे हैं.

Responsive Advertisement