मौरा : क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गिद्धौर को हरा मौरा विजयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

मौरा : क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गिद्धौर को हरा मौरा विजयी


 मौरा (संजीवन सिंह) :-
  Edited by -Abhishek.
 प्रखंड अंतगर्त मौरा पंचायत के बी सी सी क्रिकेट ग्राउंड मौरा के रंजीता मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजाद स्पोर्टिंग क्लब गिद्धौर बनाम BCC क्रिकेट क्लब मौरा के बीच खेला गया।  16 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिद्धौर की पूरी टीम ने 15 ओवर में 94 रन बनाकर पवेलियन लौट आयी. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मौरा की टीम ने 14 ओवर में ही मैच को जीत लिया। मैच समाप्ति के बाद BCC मौरा के टीम को विजयी घोषित किया गया। सबसे ज्यादा रन मौरा के तरफ से टिंकू कुमार ने ताबड़तोड़ 33 रन और सकील अंसारी ने भी अच्छा प्रर्दशन किया।


इसके पश्चात मौरा पंचायत के सरपंच अवधेश सिंह, पूर्व मुखिया बालमुकुंद यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष किस्टो रावत, समाजसेवी शुकदेव यादव,आकुफ अंसारी ने संयुक्त रूप से BCC मौरा के टीम को विजेता तथा आजाद स्पोर्टिंग क्लब गिद्धौर के टीम को उपविजेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को 1500रू नकद और एक ट्राॅफी दिया गया। वहीं विजेता टीम को 2000रू नकद और एक आकर्षक कप दिया गया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मौरा के मेहताब अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जो अपने उम्दा गेंदबाजी के बदौलत 4 विकेट झटके और उन्हें प्रीति टेंट हाउस मौरा के प्रोफ़ेसर शिव कुमार के द्वारा एक गिफ्ट और नगद 201 देकर सम्मानित किया गया मेन आफ द सीरीज मिथिलेश कुमार यादव हुए जिन्हें इंडियन साइकिल सर्विस सेंटर मांगोबंदर के प्रो सनाउल अंसारी के द्वारा एक शर्बत सेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कई खेल प्रेमी मौजूद थे। 

Responsive Advertisement