सिमुलतला : गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, आर एम अकैडमी टाॅप पर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 जनवरी 2019

सिमुलतला : गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, आर एम अकैडमी टाॅप पर



सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-
राधा मेमोरियल अकैडमी सिमुलतला ने बड़े ही धूम धाम से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा रोहन कर मनाया। छात्र छात्राओं की एक से बढ़कर एक मनमोहनक प्रस्तुती दर्शकों को पेश किया। बेटी बचाओ का नाटक मंचन देख दर्शकों, अभिभावकों,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के आँखों में आंसू आ गए।
विद्यालय की छात्र छात्राओं को  प्रिंसिपल राहुल ने रात दिन की जीतोड़ मेहनत कर  एक एक छात्र छात्र की निपुणता में निखार लाया। सभी छात्र छात्रा मंझे हुए कलाकार की तरह प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए इस बार की गणतंत्र दिवस के अवसर पर टॉपरों की फैक्टरी से बहुचर्चित सिमुलतला आवासीय विद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान को नाट्य मंचन एवं नृत्य प्रस्तुति में पछाड़ते हुए राधा मेमोरियल अकैडमी एक कृतिमान स्थापित किया है। राधा मेमोरियल अकैडमी एवं रिच लुक प्ले स्कूल के निदेशक सह साइंस शिक्षक दिवाकर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्रता के बारे में बताया एवं बेटी बचाओ पर बल देते हुए समाजिक लोगों को जागरूक किया। 

 
वहीं नक्सली क्षेत्र सिमुलतला के विभिन्न विद्यालय , सरकारी प्रतिष्ठान, ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी, एसएसबी कैम्प,  रेलवे स्टेशन, बैंक एवं अन्या रिसोर्ट में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।सुरक्षा को लेकर एसएसबी कल से ही चौकस दिखाई दे रही थी। एसएसबी के इस सराहनीय योगदान से नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाला इस क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण वातावरण में गणतंत्रता दिवस सम्पन्न हुआ।

Responsive Advertisement