गिद्धौर : बीएलओ की बैठक आयोजित, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता होंगे चिन्हित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

गिद्धौर : बीएलओ की बैठक आयोजित, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता होंगे चिन्हित


[gidhaur.com | दयानन्द साव] :-

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के मतदान स्तरीय पदाधिकारियों (बी.एल.ओ.) की एक आवश्यक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  जिसमें प्रखंड के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर  बच्चन कुमार ज्योति ने सभी बी.एल.ओ.से जिला मुख्यालय से प्राप्त चेकलिस्ट के आधार पर दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान कर उन्हें विलोपित करने का निर्देश दिया ताकि नये मतदाता सूची का अविलंब प्रकाशन हो सके।
    बता दें कि आगामी 18 जनवरी 2019 को नये मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। जिसमें चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। खासकर दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है ताकि त्रुटिहीन मतदाता सूची का प्रकाशन हो सके। 
    बैठक में मास्टर ट्रेनर बच्चन कुमार ज्योति के अलावे बी.एल.ओ. सनोज कुमार, मंटू मंडल, संजय कुमार ठाकुर,प्रदीप रजक, कुमार परवेज, ब्रजेश कुमार सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार यादव, बटेश्वर राम, ललन कुमार, मनोज, शिवशंकर पाण्डेय, सुशील रजक,संजय रजक, बिकास केशरी, फिरदौस अंसारी, विपिन कुमार यादव, अशोक कुमार पासवान, अजय कुमार पासवान, शिवकुमार राम सहित प्रखंड के सभी बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

Responsive Advertisement