गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी मंदाकिनी! - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 5 जनवरी 2019

गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी मंदाकिनी!



मनोरंजन (अनूप नारायण) : 25 जुलाई 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू करने वाली मंदाकिनी, गंगा के रोल के लिए  राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था।



 इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था, लेकिन फिर भी यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए थे और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। दरअसल जिस वक्त ये फिल्म आई उस दौर में फिल्मों में इस तरह के सीन्स फिल्माना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया।

Post Top Ad -