खैरा : पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू, स्वच्छ भारत बनाने का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 जनवरी 2019

खैरा : पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू, स्वच्छ भारत बनाने का लिया संकल्प

[न्यूज डेस्क] :- Akshay kumar
: खैरा प्रखण्ड के माँझी टोला बरियारपुर में सग्र सेवा,जमुई और कासा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वच्छता एवं गाँधी विचारगोष्ठी का आयोजन की अध्यक्षता वार्ड सदस्य भारती देवी ने की.
कार्यक्रम की शुरूआत समुदाय के सभी उपस्थित महिला एवं पुरूष गाँधी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए की. इस मौके पर समन्व्यक शशि भूषण कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को गाँधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्ही के याद में 30 जनवरी शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

गाँधी जी अपनी सकारात्मक विचारों से दुनिया को प्रभावित करने वाले महापुरूषों में से एक थे. उन्होने पूरी जिंदगी अलग अलग समुदाय को साथ लाने में लाने की कोशिश की क्योंकि वो समग्र विकास में विश्वास रखते थे. उन्होंने जिस तरह अहिंसा का मार्ग अपना कर भारत की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाकर पूरी दुनिया में एक मिशाल कायम की.
आज दुनिया के बड़े बड़े राजनेता और समाज सेवक उनके बताए हुए मार्ग और उनके विचारों को अपना रहे हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता जी ने कहा स्वच्छ भारत का सपना गाँधी जी ने देखा था. उन्होनें अपने सपने के संदर्भ में कहा कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी है. स्वच्छता ही शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन का आधार है. साथ ही अपने आस पास स्वच्छ रखने की अपील की.
मौके पर कुमुद जी, अभिषेक कुमार, राजकुमार माँझी, भोला माँझी, अधिक मंडल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद दिखे.

Responsive Advertisement