जमुई : ABVP ने मनाया जीत का जश्न, जलाए पटाखे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 जनवरी 2019

जमुई : ABVP ने मनाया जीत का जश्न, जलाए पटाखे

न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा
: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हुई शानदार जीत के खुशी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमुई नगर इकाई के द्वारा कचहरी चौक पर पटाखे जलकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री करन साह ने किया। वहीं मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन यादव ने कहा कि छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया कि हर बार धनबल और सत्ता के धोष पे चुनाव नहीं जीता जा सकता है । जिस प्रकार से पटना विश्वविद्यालय में धनबल और सता के धोष पे चुनाव जीतने का प्रयास  किया गया था उसका करारा जबाब तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्र, छात्रों ने दे दिया और वर्ष भर छात्रों के लिए केम्पस में सक्रिय रूप से रहने वाले विद्याथी परिषद के कामों पर भरोसा जताया उसके लिए TMBU के छात्रों को बहुत बहुत धन्यवाद।
वहीं मौके पर उपस्थित नगर मंत्री राहुल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विद्याथी परिषद अपने जमुई जिले के दोनों कॉलेज में अपना परचम फिर से लहरायेगी और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले काम करने वाले लोगों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। मौके पर उपस्थित नगर सह मंत्री सत्यम कुमार, नगर कोषाअध्यक्ष रोशन कुमार, राहुल कुमार, धनराज ठाकुर, भैरव कुमार सिंह, दिवाकर कुमार, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, गौरव यादव, आदि उपस्थित थे.

Responsive Advertisement