गिद्धौर : ABVP कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती, हिन्दुत्व का लिया संकल्प


[न्यूज डेस्क | गिद्धौर डाॅट काॅम] :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिद्धौर इकाई द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती अस्थाई कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल राज ने की।

मौके पर मौजूद गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के प्रेरणात्मक हैं। आज भी उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

वहीं मौजूद जिला संयोजक निहाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 ई. में कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों से ना सिर्फ भारत का नाम रौशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया था। अमेरिका के शिकागो शहर में दिया गया उनका ओजपूर्ण भाषण आज भी काफी लोकप्रिय है। सन् 1893 ई. में उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दुनिया को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया और भारतीय संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान से दुनिया को रुबरू करवाया । इस तरह स्वामीजी ने दुनिया में भारतीय संस्कृति को मान दिलाया। उनका रहन-सहन पहनावा इतना साधारण था कि उनके ज्ञान और उनके व्यक्तित्व के पीछे ये चीजें मायने नहीं रखती थी। मोह-माया से दूर रहनेवाले स्वामीजी का मानना था कि व्यक्ति के आचरण से ही उसकी सच्ची पहचान होती है। स्वामीजी के अनुसार, किसी व्यक्ति की संस्कारशीलता वस्त्र या आभूषण आदि से नहीं, बल्कि कर्म की श्रेष्ठत से होती है। आज हम सभी युवाओं को उनके मार्ग स्वरूप चलकर देश को उन्नत एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की जरूरत है। 

कार्यक्रम में रूपेश कुमार, रणवीर राव, मिथिलेश यादव, अभिषेक कुमार, मोनू राम, निशु कुमार, राहुल कुमार, पिंटू कुमार, करण कुमार, शिव कुमार, सुधीर कुमार यादव के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post