जारी हो गया सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

जारी हो गया सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट



न्यूज़ डेस्क (गुड्डू बर्णवाल) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिणाम गुरुवार 13 दिसंबर को बीएसईबी द्वारा जारी किया गया। परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी समिति की वेबसाइट (www.biharboard.online) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में 600 छात्र और 600 छात्राएं सफल हुए हैं जो अब प्रवेश परीक्षा मेन में भाग लेंगे। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में कुल 11, 239 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (मुख्य) का आयोजन 30 दिसंबर 2018 को किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 4:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों की परीक्षा में 150-150 अंकों के प्रश्न पत्र होंगे यानी कुल 300 अंकों की यह परीक्षा होगी।

Responsive Advertisement