जमुई जिला के बच्चे ध्यान दें! मेरिट गो में लेना है भाग तो बुधवार तक करवा लें रजिस्ट्रेशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

जमुई जिला के बच्चे ध्यान दें! मेरिट गो में लेना है भाग तो बुधवार तक करवा लें रजिस्ट्रेशन


जमुई : सीबीएससी एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त या पाठ्यक्रम पर आधारित जमुई जिला के निजी विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को निखार कर उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से मिलेनियम स्टार फाउंडेशन 'मेरिट गो' परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। अगले रविवार, 23 दिसंबर को आयोजित होने वाले मेरिट गो परीक्षा में जमुई जिला के लगभग सभी सीबीएससी एवं आईसीएसई विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं।

मेरिट गो के बारे में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुन्दरम ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जमुई जिला के सीबीएसई तथा आईसीएसई स्कूल में क्लास 7 से 10 तक में पढने वाले बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक बच्चे मात्र 50 रूपये के रजिस्ट्रेशन फीस एवं 2 फोटो के साथ बुधवार 19 दिसंबर तक अपने विद्यालय प्रबंधन अथवा मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के गिद्धौर स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


टेस्ट का आयोजन जमुई जिला के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित सेन्टर पर रविवार, 23 दिसंबर को होगा। इस टेस्ट में जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले टाॅप 3 प्रतिभागियों को पुरस्कार, सर्टिफिकेट व मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इसमें भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम ने 'मेरिट गो' परीक्षा की विशेषता के बारे में बताया कि 90 मिनट तक चलने वाले इस लिखित टेस्ट परीक्षा में प्रत्येक 2 अंक के कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रश्न पत्र पूर्णतः अंग्रेजी भाषा में रहेगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, विज्ञान तथा गणित विषय से प्रश्न होंगे। इस आयोजन में बतौर सहयोगी उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर एवं विद्यादायनि स्टडी सर्किल, जमुई भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए 8228096185 या 8409837363 पर कॉल या व्हाट्सऐप्प किया जा सकता है।

Responsive Advertisement