बिहार के कला प्रेमियों को मिला तोहफा, पटना में हुई सीमा सिंह एकेडमी की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

बिहार के कला प्रेमियों को मिला तोहफा, पटना में हुई सीमा सिंह एकेडमी की शुरुआत



पटना (अनूप नारायण) : रविवार को राजपुल स्थित सरस्वती बसंत एन्क्लेव में सीमा सिंह एकेडमी का शुभारंभ किया गया । एकेडमी का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमणि मिश्रा, विशिस्ट अतिथि दीघा विधायक संजीव चैरसिया, अभिनेत्री सीमा सिंह व अयूनो प्रोडक्शन के निदेशक सौरभ कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया । इसके पश्चात आगत अतिथिओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी । इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती दिलमणि मिश्रा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की इस संस्थान के खुलने से अब इस क्षेत्र के बच्चों को ज्यादा दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। 

जिसका संचालन सौरभ कुमार के नेतृत्व में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ढ़ेर सारी शुभकामनाये इस संस्थान को देता हूँ ताकि वो कला क्षेत्र में बिहार के बच्चों को ऐसे आगे बढ़ाने का काम करते रहें। वहीँ दीघा विधायक संजीव चैरसिया ने कहा की मई सीमा सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हु ताकि वो पुरे लगन से बिहार से लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें उनके मंजिल तक पहुचाएं । इसके बाद प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अयूनो प्रोडक्शन के निदेशक सौरभ कुमार ने कहा की कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों को अब प्रशिक्षण व काम के लिए बिहार से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा क्योंकि इस अकेडमी का संचालन भोजपुरी एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुप्रशिद्ध अभिनेत्री सीमा सिंह द्वारा किया जाएगा। साथ ही समय - समय पर फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों द्वारा बच्चों को नृत्य, संगीत, अभिनय की बारीकियों से अवगत करा कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। सौरभ ने बताया की इस संसथान में दिल्ली, मुम्बई व बिहार के ट्रेंड प्रशिक्षक लोगों को उनकी प्रतिभा को मंच तक लाने में मदद करेंगे । वहीँ अपने सम्बोधन में अभिनेत्री सीमा सिंह ने कहा कि बिहारियों में टैलेंट होने के बाद भी वो मंजिल तक नही पहुच पाते या पहुचते पहुचते काफी समय लग जाता है, जिसका कारण है सही प्लेटफार्म ना मिलना । हम इस संस्था के तहत लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का अवसर देंगे । इस संस्था में बहुत ही कम फीस पर लोगों को उच्च कोटि की प्रशिक्षण मुहैया कराई जाएगी । सीमा ने कहा कि बिहार में हमारी संस्था अयूनो प्रोडक्शन के साथ मिलकर काम करेगी।

Responsive Advertisement