भाजयुमो के प्रांतीय अधिवेशन में जमुई से सैंकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग : दुर्गेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 3 दिसंबर 2018

भाजयुमो के प्रांतीय अधिवेशन में जमुई से सैंकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग : दुर्गेश


जमुई (सुशान्त सिन्हा) : जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज साह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।


प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 24 एवं 25 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में जमुई जिले की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित हो इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संपर्क करना होगा।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज साह ने कहा कि कमल क्लब के माध्यम से शांति केंद्र पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तैयार करने का आगाह किया एवं आगामी लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का ऐलान किया। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डुगडुग सिंह एंव मनोज पोद्दार ने भी संबोधीत किया।


बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया। बैठक में जिला महामंत्री विवेक सिन्हा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, जिला मंत्री अंकित केसरी, नगर अध्यक्ष सोनू रावत, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सचिन कुमार, सतीश यादव, इंद्रदेव यादव, नीरज सिंह, संयोग केशरी, परशुराम मंडल, विनायक केसरी, टिंकू पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -