खैरा : मुख्यमंत्री दर्शन योजना के लिए रवाना हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

खैरा : मुख्यमंत्री दर्शन योजना के लिए रवाना हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चे


खैरा/जमुई (नीरज कुमार) [Edited by: सुशान्त] : जमुई जिला के खैरा प्रखंड के अंतर्गत हड़खार पंचायत के चननवर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत राजगीर नालंदा पावापुरी के लिए मंगलवार को रवाना हुई।


ऐसे परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। हड़खार जैसे पिछड़े क्षेत्र के बच्चों का भ्रमण से हौसला बुलंद होता है। इसके लिए चननवर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद का पात्र बताया। बच्चों ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस तरह की सुविधा दी है जिससे पढाई के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए बिहार दर्शन यात्रा करवाना हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।


बच्चों की देखभाल की जिम्मेवारी लेकर चननवर उत्क्रमित उच्च विद्यालय चननवर के प्रभारी शिक्षक तुलसी कुमार एवं राजीव रंजन कुमार सिंह खुद बच्चों के साथ बिहार दर्शन के लिए गए।

Post Top Ad -