अलीगंज : छात्र-छात्राओं को स्काउट एंड गाईड के प्रशिक्षण के साथ हुआ दीक्षांत समारोह का समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

अलीगंज : छात्र-छात्राओं को स्काउट एंड गाईड के प्रशिक्षण के साथ हुआ दीक्षांत समारोह का समापन

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) : प्रखंड के +2 जनता हाईस्कूल अलीगंज में स्काउट एंड गाईड का छ: दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हो गया। यह प्रशिक्षण जिला संगठन भारत स्काउट एंड गाईड का प्रतिनिधि गणेश कुमार के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ।
गणेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओ को अनुशासन के साथ-साथ अपने देश की रक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

Jamui के इस NGO ने डकारे 94 लाख, अधर में लटका युवाओं का भविष्य, सुनें भुक्तभोगियों की व्यथा


उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण का प्रथम सोपान की जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षको व बच्चों को समापन के मौके पर  स्काउट-गाइड के नियम एवं सिद्धांत के पालन करने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही साथ देश एव समाज की सेवा के लिए शपथ भी दिलाई गई।
दीक्षांत समारोह के समापन शिविर को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधान नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्काउट-गाईड प्रशिक्षण से अनुशासन के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि यह स्काउट-गाईड की पहली सोपान के साथ दीक्षांत समारोह का समापन हो गया है।
मौके पर ट्रेनर तनवीर खान, रविकांत कुमार, रंजय कुमार, सुधीर प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावे गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement