गिद्धौर : निहाल वर्मा बने ABVP के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 29 December 2018

गिद्धौर : निहाल वर्मा बने ABVP के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त


[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 64वां राष्ट्रीय अधिवेशन कर्णावती, गुजरात में आयोजित हुआ। इस आयोजन में बिहार प्रांत के अध्यक्ष प्रो.शैलेश्वर प्रसाद ने गिद्धौर निवासी  निहाल वर्मा को जमुई जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया।

लोकप्रिय छात्रनेता निहाल वर्मा को जिला संयोजक बनाए जाने पर गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव, रणवीर राव, मोनू कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोशल मिडिया एवं दूरभाष के माध्यम से श्री वर्मा को बधाई सहित अपनी शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इसके पूर्व अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर संगठन को कुशल नेतृत्व दे रहे निहाल वर्मा ने gidhaur.com से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संगठन छात्र हित के आवाज को बुलन्द करने के लिए सदैव समर्पित है। समाज, राष्ट्र, तथा छात्रों के लिए संघर्षरत रहने वाले इस संगठन द्वारा दिये दायित्वों को मैं पूरी ईमानदारी, व समर्पित भाव से निर्वहन करूँगा ।

इस अधिवेशन में निहाल वर्मा के अलावे शैलेश भारद्वाज को विभाग संयोजक, राजीव रंजन को जिला प्रमुख एवं कुन्दन यादव, संतोष राणा, प्रो. महेंद्र राय, आयुष सिंह बंटी, सुरज वर्णवाल, अमन गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।

Post Top Ad