Breaking



जमुई [इनपुट सहयोगी] : रविवार को जमुई प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमुई जिलाधिकारी धमेन्द्र कुमार के साथ-साथ शीर्ष आलाकमान भी उपस्थित थे। इस एकदिवसीय जनता दरबार में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। इस जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनने के लिए अलग-अलग 17 काउंटर बनाया गये थे जिसमें जनताओं की समस्याओं से संबंधित आवेदन को लिया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, श्रम, नगर परिषद, राजस्व, उत्पाद विभाग, परिवहन, आपूर्ति, जिला परिषद, पंचायत और वन विभाग का काउंटर लगा था जिसमें फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उक्त विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जांच कर जल्द निपटाने का निर्देश भी दिया। साथ ही सभी फरियादियों को आस्वासन दिया कि शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाएगा।