गिद्धौर : भक्तिमय माहौल में छठ संपन्न, घाट पर जुटे आम से खास लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 14 नवंबर 2018

गिद्धौर : भक्तिमय माहौल में छठ संपन्न, घाट पर जुटे आम से खास लोग


[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा]:-

सात्विकता से भरी सुबह- शाम के बीच
लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ बुधवार की सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही नियम-निष्ठा से संपन्न हो हुआ। इस अनुष्ठान को लेकर चार दिनों तक पूरा गिद्धौर छठमय रहा।

चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्ध्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन बुधवार को बड़ी संख्या में व्रतधारी उलाई नदी के तट और जलाशयों के किनारे पहुंकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हुए भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की।  


ऐसा ही नजारा गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत आए, कोल्हुआ, रतनपुर, सेवा, मौरा, आदि पंचायतों में भी देखने को मिला। आस्था के इस महापर्व में आम से लेकर खास लोगों का सफर छठ घाट की ओर डाला ले जाते देखा गया।

कुछ छठ व्रतियों को दंड प्रणाम देते हुए भी छठ घाट की ओर जाते हुए देखे गये। बच्चे उत्साहित होकर आतिशबाजी करते नजर आए। सभी एकजुट होकर उदयमान सूर्य से अपने परिजनों की सुख शांति हेतु मंगलकामना की।

Responsive Advertisement