कोल्हुआ : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने छठघाट पहुँचे छठव्रती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 13 नवंबर 2018

कोल्हुआ : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने छठघाट पहुँचे छठव्रती

[कोल्हुआ | दयानन्द साव]:
लोक आस्था के महापर्व छठ के आज प्रथम अर्घ्य के लिये कोल्हुआ, खड़हुआ, महुली, धोबघट तथा कुमरडीह सहित पूरे पंचायत के छठ घाटों पर छठव्रतियों सहित तमाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठी हुई। 
प्रथम अर्घ्य के लिए छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने अपने परिवार सहित तमाम परिजनों के लिये शांति, सुख, समृद्धि की कामना की।
बता दें कि पूरे पंचायत में प्रथम अर्घ्य शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। अर्घ्य के लिए जहाँ कोल्हुआ, सिमरिया तथा धोबघटवासी बरनार नदी के तट पर बने घाट पर पूजा-अर्चना की वहीं खड़हुआ तथा महुली वासी उलाय नदी के घाट तथा कुमरडीह वासियों ने उलाय नदी के पुल घाट पर पूजा-अर्चना के लिए उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह एवम भक्ति का माहौल देखा गया।

Responsive Advertisement