सिमुलतला : किसान चौपाल आयोजित, कृषि को सुगम और सुलभ बनाने की हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 26 नवंबर 2018

सिमुलतला : किसान चौपाल आयोजित, कृषि को सुगम और सुलभ बनाने की हुई चर्चा

{सिमुलतला | गणेश कुमार सिंह}:-

बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा सोमवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र के कनोदी नागवे गांव, खुरण्डा बथनबरण एवं टेलवा पंचायत- ढोंढरी गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

कृषि समन्वयक शिवेंद्र कुमार द्वारा आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर किसानों को नई तकनीक से खेती करने के बारे में बताया गया। उनलोगों को कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल सहायता, सुखाड़ योजना की भी जानकारी दी गयी। साथ ही सभी किसान के खेत की मिट्टी का नमूना लिया गया। कृषि समन्वयक अजय कुमार द्वारा मृदा स्वास्थ्य एवं मिट्टी के नमूने की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर आने की बात कही। इस दौरान, बताया गया कि किसानों को इसका फायदा रबी फसल के समय मिल सकती है। सभी किसान का आधार कार्ड एवं खाता लिया गया। संतोष दास द्वारा कृषि को सुगम व आसान बनाने के लिए कृषि यांत्रिकीकरण का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। किसान सलाहकार श्रवण कुमार ने वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक खाद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से खेत एवं स्वास्थ्य दोनों ही सामानतः प्रभावित होती है। इसके लिए हम सबों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

कृषि समन्वय शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि फसल सहायता के तहत मिलने वाली डीजल अनुदान राशि के लिए किसान को डीजल का कंप्यूटराइज्ड बिल चाहिए और यह पेट्रोल पंप 16 किलोमीटर के अंतर्गत होनी चाहिए, जो बिहार क्षेत्र में ही हो। यह समस्या यहाँ की किसान को बिचलित करती है क्योंकि सिमुलतला से नजदीकी पेट्रोल पंप चकाई एवं झाझा है जिसकी लगभग दूरी 26 किलोमीटर है।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता श्रीकांत यादव, कुंदन कुमार, रेशमा देवी, महेन्द्र सिंह, अवध किशोर सिंह, मंटू सिंह, मोहन सिंह,गणेश यादव, मटरू यादव, चुरामन दास, बबलू यादव,सहित दर्जनों किसान उपस्तिथ थे।



Responsive Advertisement