सिमुलतला आवासीय विद्यालय का भरा है फाॅर्म, तो पढें ये खबर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

सिमुलतला आवासीय विद्यालय का भरा है फाॅर्म, तो पढें ये खबर

{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा तीन दिसंबर को 1:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि ना हो उसके लिए बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी किया है। इस कार्ड को 16 से 19 नवंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है। जारी किए गये इस डमी एडमिट कार्ड में अपेक्षित सुधार के पश्चात बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर 21 नवंबर को मूल प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में वर्ग छठी में नामांकन के लिए प्रारंभिक परीक्षा में इस बार लगभग 12 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की खबर है।

Responsive Advertisement