21 नवंबर से शुरू होगा सोनपुर मेला, चलेगा 25 दिसंबर तक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

21 नवंबर से शुरू होगा सोनपुर मेला, चलेगा 25 दिसंबर तक


पटना (अनूप नारायण)
: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला इस बार 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. यह मेला 25 दिसंबर तक चलेगा. मेला में इस बार 25 नवंबर को विशेष राजकीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कला संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस मेला से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
विभाग के स्तर पर मेला की तैयारियों को लेकर अंतिम दौर की बैठकें की जा रही हैं. विभागीय सचिव रवि परमार ने बताया कि इस बार मेला के मूल स्वरूप को बनाये रखने पर खासतौर से जोर दिया जायेगा. तमाम आधुनिक और विभिन्न आयामों के रंगों को समाहित करने के साथ ही पशु मेला को खासतौर से तवज्जो दिया जायेगा.

पशु मेला में अधिक से अधिक संख्या में पशुओं के रहने समेत तमाम इंतजाम किये जायेंगे. देशी और विदेशी सैलानियों के ठहरने के लिए बनाये जाने वाले कॉटेज में भी सभी सुविधाओं का इंतजाम रहेगा. यहां आने वाले तमाम लोगों की सुविधा का खासतौर से ध्यान रखा जायेगा. साथ ही यहां होने वाले तमाम आयोजनों के लिए भी इंतजाम दुरुस्त किये गये हैं.

Responsive Advertisement