सोनो : लोजपा आईटीसेल की बैठक आयोजित, लोगों की सुनी गई समस्याएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 24 नवंबर 2018

सोनो : लोजपा आईटीसेल की बैठक आयोजित, लोगों की सुनी गई समस्याएं


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

जमुई लोकसभा अंतर्गत सोनो प्रखंड के सिचाई कॉलोनी में लोजपा आइटी सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह चौहान तथा अध्यक्षता सोनो प्रखंड अध्यक्ष श्री सुधाकर ने की।

बैठक में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बताया कि अपने कार्यकर्ताओं के प्रति लोजपा समर्पित है। सांसद से संपर्क करने में यदि किन्हीं को दिक्कतों का सामना करना पड़े तो सोशल मीडिया का सहारा लिया जा सकता है।


वहीं, इस बैठक में ई. निर्भय सिंह चौहान ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोजपा आईटी सेल के स्थानीय पदाधिकारियों को अपनी समस्या बताएं। इसके अलावे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी लोग अपनी समस्याओं को हम तक पहुँचा सकते हैं। लोजपा आईटी सेल उसे सांसद महोदय तक पहुंचाने का काम करेगी।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमुई लोकसभा प्रभारी मयंक मौली, वैशाली जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दांगी, वैशाली जिला महासचिव गुरुद्वार सिंह, लोजपा आई.टी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव, सोनो मीडिया प्रभारी बमबम पांडेय के अलावे दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Responsive Advertisement