गिद्धौर : धनतेरस को लेकर बाजार गुलज़ार, होगी खूब खरीदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 5 नवंबर 2018

गिद्धौर : धनतेरस को लेकर बाजार गुलज़ार, होगी खूब खरीदारी



गिद्धौर (गुड्डू बर्नवाल) : समृद्धि और उल्लास का पर्व दीपावली सोमवार को धनतेरस से शुरू हो रहा है। गिद्धौर के व्यवसाइयों को उम्मीद है कि धनतेरस पर सोमवार को मां लक्ष्मी बाजार पर भी खूब धन बरसाएंगी। आभूषण से लेकर ऑटोमोबाईल, बर्तन, होम एप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि दुकानों में तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार की सुबह से देर रात तक बाजार गुलजार रहेगा। धनतेरस, छोटी दीपावली , दीपावली (लक्ष्मी-गणेश पूजा व काली पूजा), गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज तक पांचों दिन घर से लेकर बाजारों में रौनक रहेगी।

*धनतेरस पर सोना-चांदी व पीतल के बर्तन खरीदना शुभ*

सोमवार को धनतेरस पर्व और आयुर्वेद देव भगवान धनवंतरी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। धनतेरस पर लोग बर्तन और सोने-चांदी के खरीदारी करते नजर आएंगे।

Post Top Ad -