सिंकदरा विधायक ने दिया अर्ध्य, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी मन्नतें - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 14 नवंबर 2018

सिंकदरा विधायक ने दिया अर्ध्य, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी मन्नतें

{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}:-

लोक आस्था व विश्वास का चार दिवसीय महापर्व छठ बुधवार को क्षेत्र में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। छठ घाट पहुंचकर सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने उगते सुर्य को जल अर्पित कर क्षेत्रवासियों सहित पुरे प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि व शांति के साथ मंगलजीवन की कामना की। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि छठ पर्व आस्था व विश्वास के साथ आपसी भाई चारे व सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस व्रत में हर लोग आपस में सहयोग प्रदान करने में कोई संकोच नही करते हैं। इसी प्रकार समाज में लोग एक दुसरे को सहयोग करने का काम करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व में कोई भेदभाव नहीं देखा जाता है। सभी लोग एक साथ छठ घाट जाकर उदयीमान देव भास्कर से अपने -अपने परिवार व समाज के लिए विनती करते हैं। बताया जाता है कि सबसे पहले पुरूषोत्तम राजा राम एव सीताजी ने अपने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि के साथ आमन चैन व शांति के लिए छठ व्रत किया था।

Responsive Advertisement