गिद्धौर : 'दोस्ती सप्ताह' के तहत चाइल्ड लाइन संस्था करेगी बच्चों को जागरूक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

गिद्धौर : 'दोस्ती सप्ताह' के तहत चाइल्ड लाइन संस्था करेगी बच्चों को जागरूक

[न्यूज डेस्क | शुभम् कुमार]:
स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास चाइल्ड लाइन 14 नवंबर से 20 नवंबर तक दोस्ती सप्ताह मना रही है, इस दोस्ती सप्ताह के दौरान चाइल्ड लाइन की टीम बच्चों से दोस्ती कर उन्हें जागरुक करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.
दोस्ती सप्ताह के पहले दिन चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बच्चों से मिलकर बात की और बच्चों के साथ आगे की कार्यक्रम पर भी चर्चा की. गिद्धौर प्रखण्ड में इस कार्यक्रम की शुरूआत सेवा गाँव से की गई जिसमें चाइल्ड लाइन परिवार विकास के अभिषेक आनंद घर-घर जाकर  बच्चों से मिले और उनसे बात कर उसे अपने आस पास सफाई रखने तथा स्कूल नियमित जाने को कहा और बाल अधिकार की भी जानकारी दी गई.
       पाठकों को फिर से बता दें कि यह जागरूकता कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास चाइल्ड लाइन के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक और शारीरिक विकास के साथ उसके अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारना है. इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम बाल अधिकार और बाल विवाह पर भी चर्चा करेगी. यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक जिले के गिद्धौर, लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जायेगा जिसमें चाइल्ड लाइन की टीम बच्चों से मिलकर उसे जागरूक करेगी.
        इस अभियान के तहत 16 नवंबर को सेवा पंचायत भवन में निबंध, भाषण, रंगोली, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है. इस मौके पर जिबलाल यादव और शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.

Responsive Advertisement