गिद्धौर : कपड़े दुकानों में खरीददारों की भीड़, लेटेस्ट कलैक्शन की है डिमांड - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

गिद्धौर : कपड़े दुकानों में खरीददारों की भीड़, लेटेस्ट कलैक्शन की है डिमांड

[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा]

दुर्गा पूजा के दस्तक देते ही गिद्धौर बाजार में चहल-पहल नजर आने लगी है। पूजा-पाठ सामग्रियों के अलावे कपड़े व काॅस्मेटिक की दुकानों में कपड़े एवं श्रृंगार प्रसाधन की खरीदारी के लिए ग्राहकों का तांता लगने लगा है। काॅस्मेटीक, किराना के अतिरिक्त विशेषत: कपड़े दुकानदार ग्राहकों को रंग बिरंगे फैशनयुक्त कपड़े दिखाने व बेचने में व्यस्त दिख रहे हैं।

वहीं, गिद्धौर के आनंद रेडिमेड, राजेश रेडिमेड आदि प्रमुख कपड़े दुकानों में दुर्गा पूजा को लेकर आधुनिक कपड़े की खरीददारी जारी है। 

इधर,  दुर्गापूजा नजदीक आते ही गिद्धौर के अन्य दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है।हालांकि सबसे ज्यादा भीड़ रेडिमेड कपड़े की दुकान में देखने को मिल रही है. युवा वर्ग रेडिमेड की दुकानों की ओर ज्यादा रूख करते देखे जा रहे हैं।

Responsive Advertisement