बेगुसराय : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 देवियां होंगी सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

बेगुसराय : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 देवियां होंगी सम्मानित


बेगूसराय (अनूप नारायण)
: नवरात्र के अवसर पर आगामी 14 अक्टूबर को ज़िले के अपने अपने क्षेत्रों में चर्चित नौ देवियों को सम्मानित करने मिथिला पेंटिंग की सिद्धहस्त कलाकार पद्मश्री बौआ देवी बेगूसराय आएंगीं। इन बातों की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सह बेगूसराय के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को होटल के.डी.एम. पैलेस के सभागार में आयोजन समिति के प्रेस कांफ्रेंस में दी । महापौर ने कहा कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में बेगूसराय के मिट्टी के लाल सह भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगें। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि ज़िले में पहली बार इस तरह के अनूठे कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है जिसमें ज़िले की अपने अपने क्षेत्रों में चर्चित नौ देवियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।


 कार्यक्रम के संयोजक सह यूपीएस इंटरटेनमेंट के निदेशक प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि यू.पी.एस. इंटरटेनमेंट के बैनर तले अयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिला के नौ देवियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज में एक मिसाल पेश करने के कारण उन्हें "नौ देवियां" सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इस प्रकार के सम्मान से समाज मे महिला के प्रति सम्मान का एक अनुकरणीय संदेश जाएगा और महिलाओं को प्रेरणा भी मिलेगी । प्रभाकर ने बताया कि बेगूसराय महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे रहा है। इस जिला में असंख्य महिलाओं ने अपने क्षेत्र में अच्छा किया है। जिसे प्रत्येक वर्ष नौ देवियां सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह पहला आयोजन है। अलग अलग क्षेत्र के लिए
डॉ. मीरा सिंह(स्वास्थ्य),
किशोरी मिश्रा (संगीत),
डॉ. सपना चौधरी (शिक्षा),
मुकुल लाल (साहित्य),
अर्चना शर्मा (मीडिया),
प्रमिला सहनी(समाजसेवा),
ललिता देवी (कृषि)
चांदनी कुमारी (रंगमंच),
मौसम कुमारी (खेल)
के क्षेत्र में चयन किया गया है ।मौके पर अयोजनमण्डल के सदस्यों ने भी इस प्रेरक आयोजन पर अपनी बात रखी। जिसमें- उप महापौर राजीव रंजन, भूमिपाल राय, रजनीकांत पाठक, अमिय कश्यप, नरेंद्र कुमार सिंह धनकु, प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।

Responsive Advertisement