बिहार विद्यालय ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता संम्पन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

बिहार विद्यालय ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता संम्पन्न

जमुई [इनपुट सहयोग] : बिहार विद्यालय ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2018-19 चलने वाले जमुई जिले के पड़ोसी जिले लखीसराय के न्यू पुलिस लाइन में संपन्न हुई। जिसमें बालिका ग्रुप अंडर 14 वर्ष में अंडर - 20 kg में रोशनी कुमारी ने स्वर्ण पदक , अंडर- 22  kg में श्रद्धा कुमारी ने रजत पदक, अंडर- 29 kg में सानिया भारती ने कांस्य पदक, अंडर- 17 वर्ष में अंडर- 38 kg आरती कुमारी ने कांस्य पदक एवं अंडर- 19 वर्ष में अंडर- 44 kg  में प्रीति सुमन ने कांस्य पदक हासिल किया। बालक ग्रुप में अंडर- 14 वर्ष में अंडर - 23 kg में राज कुमार ने  कांस्य पदक, अंडर- 25 kg में राजा कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जमुई जिले को गौरव प्रदान किया। जिसमें प्रशिक्षक स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया टीम के टीम प्रबंधक जमुई से जय राम रावत बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग के प्रबंधक अमर देव कुमार उपस्थित थे साथ में जमुई जिला सचिव समता राही भी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement