झाझा : लोजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की हुई बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

झाझा : लोजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की हुई बैठक


न्यूज़ डेस्क (सुशान्त सिन्हा)
: झाझा प्रखंड के कानन पंचायत के तेतरिया पहाड़पुरा गाँव में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. इकरामुल हक ने किया। इस बैठक में जमुई सांसद चिराग पासवान द्वारा अब तक के किये गये विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा बूथ स्तर पर लोजपा कमिटी निर्माण पर भी जोर दिया गया।
लोगों में सांसद चिराग द्वारा किये गए कार्यों से खुशी का माहौल देखने को मिला। सबने अपने तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बैठक में मौजूद लोजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने पुनः चिराग पासवान को ही जमुई लोकसभा का सांसद बनाए जाने की भी बात कही। मौके पर लोजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो. नाफिश आलम, लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता मोइन आलम तथा लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बिन्दु कुमार कश्यप के साथ दर्जनों लोजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Responsive Advertisement