जमुई : मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का हुआ खुला प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

जमुई : मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का हुआ खुला प्रदर्शन

जमुई [इनपुट सहयोगी] :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्थानीय केकेएम कॉलेज के प्रांगण में मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का खुला प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज साह, भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह, जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंकर साह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक बलवंत सिंह,अभिषेक भगत, राजीव पांडेय, जय प्रकाश सिंह, केसी कुंदन और सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ श्री साह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का काम किया है। यह अपने आप में एक मिसाल है। अब हमारे जिले की बेटियां भी इस प्रशिक्षण के पश्चात किसी भी मुसीबत से सामना करने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। इससे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हमारे देश की आधी आबादी महिलाओं यानी कि लड़कियों को प्रशिक्षित करने का काम किया है। अब हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है। वह भी इस देश के पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूं। इसके पश्चात बुद्धा मार्शल आर्ट एकेडमी के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया. गणेश वंदना के पश्चात परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों और विद्यालय संचालक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी विभिन्न विद्यालय  की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। जिसने उपस्थित लोगों को अपनी दांतो तले उंगली दबाने को विवश कर दिया।

             जानकारी देते हुए जिला संयोजक शैलेश भारद्वाज ने बताया कि मिशन साहसी के तहत विगत 23 अक्टूबर से ही अलग अलग निजी व सरकारी विद्यालय के छात्राओं को मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है लड़कियों को भी लड़कों की तरह सशक्त बनाना और उन्हें अपनी रक्षा के लिए सशक्त बनाना. मौके पर कॉलेज अध्यक्ष रोहित राज, आयुष कुमार, कुंदन यादव, गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव, सनी सिंह बघेल, करण साह, सत्यम कुमार, बिट्टू कुमार, राहुल कुमार, विवेक रंजन, गुड्डू कुमार सिंह, राज बब्बर, नवीन यादव, साकेत सिंह, नीतीश यादव, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, राइट कुमार, सौरभ कुमार, पप्पू यादव, सिद्धार्थ बाजपेयी, धनराज ठाकुर, राजीव रंजन, मनीष भारती, हरेराम सिंह, संदीप कु. संदीप, राजीव पांडे एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -