खैरा : निजुआरा में देवी भागवत कथा वाचन 15 नवंबर से  - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

खैरा : निजुआरा में देवी भागवत कथा वाचन 15 नवंबर से 


जमुई/खैरा [इनपुट सहयोगी] : आगामी 15 नवंबर से जिला के खैरा प्रखंड स्थित निजुआरा गांव में देवी भागवत कथा वाचन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक प्रत्येक दिन सुबह काली मंदिर में हितांशु जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा हर रोज शाम 6:30 बजे से कथा वाचन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि 22 एवं 23 नवंबर को कथा वाचन के पश्चात खजुरिया निवासी अनिल सिंह के कीर्तन मंडली के द्वारा कीर्तन भी प्रस्तुत किया जाएगा। कथा वाचन के दौरान झांकी भी प्रस्तुत किया जाएगा।

कथा वाचन को लेकर भव्य तैयारी किया जा रहा है। लाइटिंग, बाजा तथा पंडाल की भी समुचित व्यवस्था किया गया है। इसके अलावा भी सभी आवश्यक तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा है।

Post Top Ad -