न्यूज़ डेस्क (सुशान्त सिन्हा) : जहानाबाद शहर के ठाकुरबाड़ी में दुर्गा पूजा के मेले में आईं महिलाओं को असामाजिक तत्वों ने ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। इन उत्पति लोगों के चपेट में आकर 20 से अधिक महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबर मिलने तक 17 महिलाओं का हॉस्पिटल में इलाज हुआ है।
ठाकुरबाड़ी में प्रशासन के रहने के बावजूद यह अप्रिय घटना घटित हुई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो ठाकुरबाड़ी में प्रशासन पूरी तरह सक्रीय नहीं था। जिसके कारण असामाजिक तत्वों ने एक साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया है।
(तस्वीरें काफी विचलित करने वाली हैं, इसलिए हम आपको नहीं दिखा रहे)




