सभी फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट 2' - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

सभी फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट 2'

मनोरंजन (अनूप नारायण) : भोजपुरी फ़िल्म जगत के जानी मानी फ़िल्म निर्माण  कंपनी साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी अबतक की सबसे महंगी फ़िल्म" दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट 2" सोलह अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत मे एक साथ प्रदर्शित की गई थी।फ़िल्म ने अच्छे ओपनिंग ही नही बल्कि शानदार क्लेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अनोखा रिकॉर्ड्स बना लिया है।इस दुर्गा पूजा पर भोजपुरी की टीन बड़ी फिल्म रिलीज की गई हैं जिसमे पवन सिंह लोहा पहलवान तो दूसरी खेशारी लाल अभिनीत फिल्म "बलम जी आई लव यू और तीसरी फिल्म चिंटू की दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट 2"इन दिनों फिल्मो को पछाड़ कर चिंटू की फ़िल्म आगे निकल चुकी है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनो में के मेकिंग में कमी के कारण दर्शक इसे अपना ने को तैयार नही।बरहाल दर्शको ने ये प्रूफ कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस के यूथ स्टार  प्रदीप पाण्डे चिंटू है।आपको बता दे कि इस फ़िल्म बतौर निर्माता निदेशक व संगीतकार राजकुमार आर पाण्डे है जबकि लेखक लाल जी यादव है।फ़िल्म के मुख्य सितारें है प्रदीप पांडेय चिंटू,मोनालिसा,सुरभि शुक्ला,शुभी शर्मा,गुंजन कपूर,प्रिया शर्मा,अनूप अरोड़ा,संजय पांडेय ,अली खान,अरुण बक्सी, प्रेम दुबे,अमित शुक्ला,जस्सी सिंह ,व राहुल देव है।फ़िल्म इनदिनों बिहार झारखण्ड यूपी और नेपाल के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

Post Top Ad -