पवन सिंह की लोहा पहलवान का लोहा मान रहे हैं दर्शक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

पवन सिंह की लोहा पहलवान का लोहा मान रहे हैं दर्शक

मनोरंजन (अनूप नारायण) : गायिकी के सिरमौर व भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान को बिहार, झारखण्ड में दशहरा के शुभ पर्व पर प्रदर्शित की गई है, जिसे बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। इस फिल्म में पवन सिंह के हैरतअंगेज स्टंट व विराट कुश्ती का लोहा दर्शक मान रहे हैं। लोहा पहलवान में पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनका अभिनय सिनेप्रेमियों को काफी रोमांचित कर रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नवोदित अदाकारा पायस पंडित अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। भोजपुरी माटी की महक को देश दुनियां में फैलाने के लिए बनाई गई यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के साथ साथ समाज में संदेश भी देने का कार्य कर रही है। लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू  पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है, जोकि फिल्म को बहुत दर्शनीय बनाया है। सेंसर बोर्ड द्वारा बिना एक भी कट के यू ए सर्टिफिकेट प्राप्त फ़िल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे काफी हिट माना गया। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने इस फिल्म का म्यूजिक एवं आल डिजीटल राईट्स लिया है। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन  के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।

Post Top Ad -