देवघर के मनन अब दुबई में सिखायेंगे बॉलीवुड डांस के स्टेप्स - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

देवघर के मनन अब दुबई में सिखायेंगे बॉलीवुड डांस के स्टेप्स

[न्यूज डेस्क | शुभम् कुमार]
कहते हैं ना मेहनत अगर कड़ी हो तो हर मंजिल पर आसानी से पहुंचा जा सकता है, ऐसा ही कर दिखाया है विधि कश्यप उर्फ मनन ने. देवघर के आमबाड़ी निवासी मनन रविवार को दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं, जहाँ वे बच्चों को डांस के गुर सिखाते नजर आयेंगे.
दुबई के क्रिस्टल डांस एकेडमी ने दो महिने के लिए इन्हें अपने डांस क्लास में आमंत्रित किया है जिसमें मनन छात्रों को बॉलीवुड डांस के स्टेप्स सिखायेंगे. क्रिस्टल डांस एकाडमी के शेखर अग्रवाल ने दो महिने के लिए मनन का एग्रिमेंट कराया है. इस दौरान वे दुबई के अल-नहाद शहर में रहेगें. बता दें कि मनन इंडिया के कई प्रतिष्ठित डांस एकाडमी में भी डांस सिखा चुके है.
डॉल्फिन डांस एकाडमी, देवघर के निर्देशक सह मनन के गुरु अजीत केशरी ने बताया कि मनन शुरू से ही मेहनती रहा है उन्होंने 2007 मे हमारी डांस एकाडमी ज्वाइन करी और कड़ी मेहनत कर बहुत आगे निकल गया और अब वो दुबई में डांस सिखायेगा. आज हम सभी खुश हैं कि मनन ने हमारी एकाडमी को गौरवांतित महसूस करने का अवसर दिया है.विधि कश्यप उर्फ मनन के दुबई जाने से उनके घरवालों और दोस्तों में काफी खुशी दिख रही है.

Responsive Advertisement