रांची : झारखंड पब्लिक पार्टी का लोजपा में हुआ विलय, झारखंड में होगा संगठन विस्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

रांची : झारखंड पब्लिक पार्टी का लोजपा में हुआ विलय, झारखंड में होगा संगठन विस्तार

न्यूज़ डेस्क | रांची [सुशांत सिन्हा] : झारखंड पब्लिक पार्टी का बुधवार को रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में विलय कर दिया गया. रांची जिला इकाई की द्वारा निवारणपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में  81 किलो का माला पहनाकर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने झारखंड पब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरेश गिरी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.

मौके पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान से प्रभावित होकर झारखंड पब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरेश गिरी ने अपनी पूरी पार्टी के साथ लोजपा में विलय किया है. लोजपा गरीबों और पिछड़ों की पार्टी है, इसका विस्तार झारखंड में किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि लोजपा एनडीए का हिस्सा है और इसकी केंद्र और राज्य में सरकार चल रही है. लोजपा के कार्यकर्त्ता सक्रीय होकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर सदस्यता अभियान चलाकर बूथ स्तर तक कमिटि बनाना है. लोजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को पार्टी पूरी समर्थन देगी.

लोजपा में विलय करने वाले झारखंड पब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरेश गिरी ने कहा कि प्रधान के नेतृत्व में लोजपा झारखंड लगातार आगे बढ़ रही है.

Responsive Advertisement